44 डिग्री तापमान में 5 घंटे चला आप का धरना आंदोलन

नीमच, 11 मई।  आज आम  आदमी पार्टी द्वारा नीमच शहर  के सबसे व्यस्तम मार्ग बघाना अंडरब्रिज सड़क की समस्या को लेकर प्रातः 11 बजे से कृष्णा नगर के बाहर धरना आंदोलन प्रारम्भ किया जो निरंतर 4 बजे तक चला।  इस दौरान आप के साथियो  ने नारेबाजी कर नगरपलिका पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।  नगरपलिका की तानाशाही  नहीं चलेंगी  नहीं  चलेंगी , नगरपालिका होश में  आयो होश में आयो , जनता अपना अधिकार मांगती नहीं किसी से भीख मांगती  अधिकारी बैठे वातानुकूलित में जनता बैठी धुप में जैसे गगनभेदी नारे लगाकर 44 डिग्री तापमान में बिच सड़क में बैठकर अपना विरोध दर्ज करवाया। 

        आप साथियो ने धरने के दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारियो से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या से अवगत करवाया ,जिसके उपरांत नगरपलिका के अभियंता बंधू ओमप्रकाश परमार एवं अरविन्द सिंह  एवं सोहैल खान धरना स्थल पर  पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा की तत्पश्यात जेसीबी एवं रोड रोलर मंगवाया गया एवं सड़क पर पड़ी मिटटी एवं खड्डो का समतलीकरण कर आवागमन के लिए सड़क को सुधारा गया एवं आंदोलनकारियों एवं नगरपलिका अधिकारियो से चर्चा उपरांत की 15 दिवस में बचे हुए कार्य को प्रारम्भ कर  पूर्ण कर दिया जावेंगा इस शर्त पर धरना आंदोलन स्थगित किया गया। 

        आप के प्रदेश प्रवक्ता  नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया की उपरोक्त कार्य की लागत 80 लाख रूपये थी लेकिन कार्य लागत बढ़ने से कार्य रुक गया है जिसके लिए हमने जिलाधीश महोदय से एवं मुख्य नगरपालिका महोदय से चर्चा की है जिसके अनुसार तकनिकी स्वीकृति लेकर अगले  15 दिनों में उक्त कार्य प्रारम्भ कर पूर्ण कर लिया जावेंगा इस शर्त पर हमने हमारा धरना आंदोलन स्थगित किया है अगर समय रहते कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो हम अग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ,नगरपालिका की यह नियति बन गयी है की बिना आवाज उठाये कोई कार्य नहीं होता है। 

आज के धरना आंदोलन में आप के जिलाध्यक्ष अशोक सागर ,अजजा प्रकोष्ठ के बालचंद वर्मा ,क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल , लक्ष्मीनारायण तोतला , अनिल पिपलादिया (फौजी ) ,चंद्रेश सेन ,विनोद कुमार गोयल ,  संजय अग्रवाल , सुरेश सोनी , मदन भाई ,मनोज शर्मा , एवं  कृष्णा नगर के रहवासी गण   उपस्थित रहे जिसमे महिलाओ ने भी सहभागिता दर्ज करवाई , धरना स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए  पुलिस बल भी उपस्थित रहा। 

मनासा के झुग्गी झोपड़ी कच्ची बस्ती में चलाया कैसे हैं आप अभियान जानी लोगों की समस्या

10/05/22नीमच।मंगलवार को मनासा के झुग्गी झोपड़ी बस्ती में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैसे हैं आप अभियान के तहत लोगों की समस्याएं जानी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रमेश गुर्जर ने बताया कि कैसे हैं आप अभियान के तहत झुग्गी कच्ची बस्ती में लोगों से उनकी समस्याए जानि जिसमे लोगो ने बताया बस्ती में कच्चा नाला जिसकी साफ सफाई नही की जाती जो भयंकर बदबू मारती है गंदगी के लोग बीमार हो रहे है ।दु साल से भी अधिक हो गए अभी तक बस्ती वालो को मकान हेतु पट्टा नही दिया गया ।कुछ लोगो के प्रधान मंत्री आवास योजना में जिन लोगो के मकान आये थे उनके करीब 2 से तीन साल होने आए अभी तक एक ही क़िस्त खाते में डाली गई , दूसरी किस्त जमा नही हुई है ।कुछ लोगो को छोड़कर पट्टे के नाम पर कर्मचारियो द्वारा 5 हजार से लेकर 25 हजार तक कि राशि लेने का आरोप लोगो ने लगाया ।बस्ती में पीने के पानी की कोई सुविधा नही है ,,ऐसे में बस्ती के लोग परेशान है ।

बलात्कार एवं अपहरण के आरोपी को थाना बघाना द्वारा 4 घंटे में गिर. किया गया।

नीमच।जिला पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा नाबालिग बालिकाओं के साथ घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस थाना बघाना की टीम द्वारा 4 घंटे में आरोपी को गिर. करने में सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरंण-  दिनांक- 8/9.5.2022 की रात्री 01 बजे आरोपी मोहन पिता दरजी सिंगार उम्र 19 साल निवासी बयडीबसी थाना पाटन जिला- बांसवाडा राज. हा.निवास कुमारिया विरान नीमच नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा बालिका के साथ बलात्कार कर छोड दिया। बालिका कि रिपोर्ट पर से थाना बघाना पर अपराध क्रमांक- 166/2022 धारा- 376,376(3),363,366 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।  थाना बघाना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहन को 4 घंटे के अंदर गिर. किया जिसे कल दिनांक- 10.5.2022 को न्यायालय में पेश किया जावेगा उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- उनि रंजना डावर, सउनि तेजसिंह सिसौदिया , प्र.आर. पूनमचंद बोरीवाल , आर. प्रवीण शर्मा म.आर. भावना सांवरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

गर्मी में पशु पक्षी को पानी पीने की व्यवस्था कराने में आगे आए सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद के भैया बहन

10/05/22नाहरगढ।ग्राम भारती मल्हारगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनो द्वारा पक्षी बचाओ अभियान के तहत भीषण गर्मी पड़ने को लेकर पशु पक्षी को भी पानी पीने की सख्त आवश्यकता पड़ती है। हम मनुष्य बोलकर पीने का पानी मांग लेते हैं। परंतु पशु पक्षी को प्यास लगने के बाद भी पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है इसी मुहिम को सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद के प्रधानाचार्य कुलदीप भाटी व आचार्य सुरेश पाटीदार द्वारा बच्चों को प्रेरित कर पशु पक्षी के लिए पीने की पानी व्यवस्था का मुहिम प्रारंभ किया गया।यह अभियान विद्यालय परिसर में बच्चों की सोच को धरातल पर उतारते हुए आचार्यों के द्वारा प्रेरित कर किया गया है। पात्र में पानी देख पक्षी और पशु पानी पीने के लिए आ रहे है । सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद ,ग्राम भारती मल्हारगढ़ व विद्या भारती मालवा के सयुक्त तत्वावधान मे आयोजित है ।  यह जानकारी कुलदीप भाटी ने दी है । 

पंचायत भवन का ताला नहीं खोले जाने के संबंध में आप के बैनर तले ग्रामीण जनों एसडीएम व सीईओ को सोपा ज्ञापन

10-05-22 मनाया मनासा तहसील मे आम आदमी पार्टी के बैनर तले ग्राम पंचायत मालाहेड़ा में पँचायत भवन का लंबे समय से ताला नही खोले जाने के सम्बंध में गुस्साए ग्रामीण जनो ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय व जनपद कार्यालय में ज्ञापन सोपा ,,आम आदमी पार्टी के सदस्य विजय सिंह चावड़ा व ग्रामीणो ने बताया के ग्राम पंचायत मालाहेड़ा के अंतर्गत 6 गॉव पँचायत में जुड़ते है ,, शासन द्वारा योजनाओं का लाभ अन्य संबंधित जानकारी लेने हेतु लोग पंचायत पहुंचे लेकिन कई महीनों से पंचायत भवन के ताला लगा हुआ है 6 महिने से अधिक हो गया सरपंच मंत्री व अन्य कर्मचारी पंचायत का ताला तक नहीं खोलते  और ना ही किसी योजना की जानकारी देते हैं। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीण जनों ने एकत्रित होकर जनपद मुख्य अधिकारी व  एसडीएम पवन कुमार बारिया को हस्ताक्षरित लिखित पत्र सोपा ।साथ ही पँचायत कम्रियो द्वारा  फर्जी मस्टर भरकर पैसे निकालने ,आवास योजना में फर्जीवाड़ा को लेकर सरपँच सचिव के खिलाप शिकायत की । ज्ञापन के समय रमेश गुर्जर, मनोहरलाल उपाध्याय, बाबुलाल दीवान, राजू बैरागी, बाबुलाल बैरागी, कैलाश गुर्जर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यादवमंडी शिवगंज गली मे मोबाइल टावर निर्माण करने के विरोध मे ज्ञापन दिया।

नीमच ।यादव मंडी शिवगंज गली नं 1 मे रानी पति हरीश सोनी अपने घर पर जियो कम्पनी द्वारा मोबाइल टावर का निर्माण करने तैयारी मे है जिसको लेकर क्षेत्रवासियो ने कलेक्टर कार्यलय पहुंच कर शिकायत की गई। टावर निर्माण बहुत घनी आबादी वाले क्षेत्र है, और पास ही सार्वजनिक कुआ है जिसके पानी का उपयोग क्षेत्रवासी करते है जिससे पानी दूषित होना ,रेडियेशन  से हार्ट अटेक, चिडचिडापन,मानसिक, सांस, दमा जैसे घातक बीमारी की संभावना बढ सकती है कम्पनी का नियम है टावर निर्माण खुले स्थान पर  होना चाहिये परन्तु गली मोहल्ले मे अत्याधिक भीड़ भाड़ वाले स्थान अनुमति नहीं मिलनी चाहिये  नियम को नजरअंदाज कर नगरपालिका मे स्वीकृत दी है जिसका क्षेत्रवासियो विरोध कर ज्ञापन दिया।ज्ञापन में रवि गोयल, पुष्कर सिंह चौहान, विनोद जयसवाल, चन्द्र प्रकाश  नागौरी, विनोद सोनी ,दीपेश सोनी, तरुण खन्ना लीलाधर सोलंकी ,संजय वरुण ,सुभाष जी सोनी, रोहित सोनी ,जितेंद्र हरित ,विशाल यादव, हेमंत प्रजापति,मो नदीम ,इमरान दुर्रानी, मोईन ,समीर,प्रमोद खन्ना, आशिक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लाक कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

09-05-22 रतनगढ़। बिजली संकट और पेयजल संकट को लेकर आज ब्लाक कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया ब्लॉक स्तर रतनगढ़ बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया गया और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया की अघोषित बिजली संकट से लोग बहुत परेशान हैं और सरकार को इसका ध्यान देना चाहिए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहिर ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव के समय 24 घंटे बिजली और पानी की सेवाएं देने की बात कहि थी वादे किए थे अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र में पशु पालकों को पशुओं को पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं किसानों को खेत में सब्जियों और चारे के लिए सिंचाई करने में भी परेशान को प्रतिमाह पानी के टैंकर बिजली के बिलों को प्रदेश सरकार ने और बढ़ा दिया है जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के लिए आज ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन देकर या मांग की इसी मौके पर  ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चरण नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई कपड़ा वाला संजय ग्वाला रमेश सोलंकी ओम ओम प्रजापत जगदीश बैरागी युसूफ भाई बो हरा नानालाल चरण फिरोज भाई सबीर कंटालिया आजाद सा ह मुजीब खान मुजीब खान सोनू पिंटू आचार्य मेघ सोनी कैलाश भील ठाकुर अमर सिंह भूपेंद्र सिंह नीतू पाराशर गोपाल धाकड़ सरपंच हेमराज गुर्जर श्रवण गुर्जर रतन दास बैरागी जमुना लाल सेन कादर खान धरना के पश्चात नायब तहसीलदार मोनिका जैन रतनगढ़ मंडल एई महेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपा पर ज्ञापन का वाचन शंभू भाई चारण व कार्यक्रम का आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई कपड़ा वाला ने किया कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे

आम आदमी पार्टी के बैनर तले तिरंगा यात्रा का आयोजन

09-05-22सरवानिया /जावदआम आदमी पार्टी के बैनर तले पानी बिजली स्वास्थ्य  प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कटे नमो एवं  पब्लिक स्वास्थ्य बिल जो राज्यसभा में पास होना है उसे रोकने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जो सरवानिया महाराज से शुरू होकर मोरवन बसेड़ी भाटी बड़ावदा लासूर खेरखेड़ा धामनिया जयपुर मीणा में रैली का समापन किया गया जहां पार्टी के कांग्रेसी बीजेपी से नाराज लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली मंच से डा. राजू पाल संगठन सचिव जावद द्वारा किसानों व उद्योग धंधों की समस्या उठाई सिंगोली से सुधीर गांधी जावद विधानसभा प्रभारी द्वारा मूलभूत सुविधाओं और विधायकों की एक पेंशन बांटी सब बंद की जावे  तुलसीराम मेघवाल मल्हारगढ़ विधानसभा प्रभारी ने दिल्ली सरकार में की जा योजनाओं के बारे में बताया  अशोक सागर जिला प्रभारी द्वारा नया गांव वार्ड में नया गांव बॉर्डर में हो रहे भ्रष्टाचार के समय में बताया नवीन अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा संगठन को मजबूत करने को लेकर बताया वही दिल्ली पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई जिसमें बिजली 300 मिनट फ्री तो महिलाओं वृद्धों को ₹1000 पेंशन बस सेवा फ्री सेवा के बारे में बताया मनासा से रमेश गुर्जर ने पब्लिक स्वास्थ्य विल बे दिल्ली की योजना के बारे में बताया उदय लाल चौहान ने आभार माना जिसमें पार्टी के रायसिंह राजपूत देवीलाल जी अक्षय धनगर सुरेश जी अंबालाल जी राम सिंह जी पंवार देवीलाल जी पवार जाकिर भाई कमल सिंह तोताराम जी शिवकुमार जी मान सिंह कंवर लाल जी फूल फूल चंद आदि कार्यकर्ता  फकीरचंद उपस्थित थे।

कार्य में लापरवाही करने पर एक को हटाया

09-05-22 नीमच। नीमच जिले में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को चिन्हित बीमारियों पर  निशुल्क उपचार का मिल रहा लाभ  जिले में 541110 आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य है इसमें से 336523 कार्ड बन चुके हैं मध्य प्रदेश में जिले की स्थिति 13वे स्थान पर हैं जिले में जिला चिकित्सालय नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा, सिविल हॉस्पिटल  जावद, सिविल हॉस्पिटल रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में भर्ती मरीजों को इन सभी हॉस्पिटल में आयुष्मान का लाभ मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटल में भी चयनित बीमारियों का का लाभ मिल रहा है जिसमें चौधरी नर्सिंग होम, गुप्ता नर्सिंग होम, गोमाबाई नेत्रालय, पुखरतन हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम,  ऐरन हॉस्पिटल को चिन्हित किया गया जिसमें जिले में स्थित है अजित सिंह जिला सम्यक द्वारा काम में लापरवाही समय पर काम नहीं करने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.एस बघेल ने अजित सिंह को आयुष्मान भारत योजना जिला समन्वयक के पद से  हटाया गया है। डॉ एस.एस बघेल ने बताया कि अजीत सिंह जिला समन्वयक काम में लापरवाही कर रहा है, समय पर काम नहीं करने को लेकर एक नोटिस जारी किया था और 22 अप्रेल से छुटी पर है और ना छुट्टी का कोई आवेदन है ना काम पर आया अजीत सिंह को हटाया गया।  1 तारीख से नया समन्वयक आने को बताया गया जो कि अभी तक नहीं आया गया जिससे मरीजों को योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।

लाडली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सम्प‍न्न

09-05-22 डीकेन। म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना के फेस 2 का लॉच दिनांक 08 मई 2022 को किया गया। जिसके अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के निर्णय अनुसार दिनांक 08 मई 2022 को लाडली लक्ष्मी दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय  अनुसार उक्त कार्यक्रम पुरे मध्यप्रदेश में शाम 06 बजे से 08 बजे तक किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी का लाईव प्रसारण नगर परिषद डीकेन कार्यालय परिसर में दिखाया गया एवं लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम मॉ सरस्वती की पुजा अर्चना कर लाड़ली लक्ष्मी का पुजन किया । जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधि श्री सतीश जी व्यास जिला मंत्री भाजपा, श्री नंदलाल जी भांभी मण्डल महामंत्री, श्री संदीप जी सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा अपने विचार व्यक्त  किये गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री सतिष जी व्या‍स जिला मंत्री भाजपा, श्री नंदलाल जी भांभी मण्डल महामंत्री भाजपा, श्री संदीप जी सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा , श्री शंकरलाल जी गुर्जर पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्री शंकरलाल जी धाकड, श्री हुकमीचंद जी गोयल आदि एवं आंगनवाडी सुपरवाईजर मेडम श्रीमती हीरा जी मीणा एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स‍हायिका तथा नगर परिषद के कर्मचारी तथा नगर के नागरिकगणो के साथ लाडली लक्ष्मी रूपी कन्याएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में लाडली लक्ष्मी कन्याओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री तरूण भास्कर सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद डीकेन ने किया तथा आभार श्री घनश्याम सेन स्वच्छता पर्यवेक्षक नगर परिषद डीकेन ने माना।