44 डिग्री तापमान में 5 घंटे चला आप का धरना आंदोलन
May 11, 2022नीमच, 11 मई। आज आम आदमी पार्टी द्वारा नीमच शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग बघाना अंडरब्रिज सड़क की समस्या को लेकर प्रातः 11 बजे से कृष्णा नगर के बाहर धरना आंदोलन प्रारम्भ किया जो निरंतर 4 बजे तक चला। इस दौरान आप के साथियो ने नारेबाजी कर नगरपलिका पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। नगरपलिका की तानाशाही नहीं चलेंगी नहीं चलेंगी , नगरपालिका होश में आयो होश में आयो , जनता अपना अधिकार मांगती नहीं किसी से भीख मांगती अधिकारी बैठे वातानुकूलित में जनता बैठी धुप में जैसे गगनभेदी नारे लगाकर 44 डिग्री तापमान में बिच सड़क में बैठकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
आप साथियो ने धरने के दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारियो से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या से अवगत करवाया ,जिसके उपरांत नगरपलिका के अभियंता बंधू ओमप्रकाश परमार एवं अरविन्द सिंह एवं सोहैल खान धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा की तत्पश्यात जेसीबी एवं रोड रोलर मंगवाया गया एवं सड़क पर पड़ी मिटटी एवं खड्डो का समतलीकरण कर आवागमन के लिए सड़क को सुधारा गया एवं आंदोलनकारियों एवं नगरपलिका अधिकारियो से चर्चा उपरांत की 15 दिवस में बचे हुए कार्य को प्रारम्भ कर पूर्ण कर दिया जावेंगा इस शर्त पर धरना आंदोलन स्थगित किया गया।
आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया की उपरोक्त कार्य की लागत 80 लाख रूपये थी लेकिन कार्य लागत बढ़ने से कार्य रुक गया है जिसके लिए हमने जिलाधीश महोदय से एवं मुख्य नगरपालिका महोदय से चर्चा की है जिसके अनुसार तकनिकी स्वीकृति लेकर अगले 15 दिनों में उक्त कार्य प्रारम्भ कर पूर्ण कर लिया जावेंगा इस शर्त पर हमने हमारा धरना आंदोलन स्थगित किया है अगर समय रहते कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो हम अग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ,नगरपालिका की यह नियति बन गयी है की बिना आवाज उठाये कोई कार्य नहीं होता है।
आज के धरना आंदोलन में आप के जिलाध्यक्ष अशोक सागर ,अजजा प्रकोष्ठ के बालचंद वर्मा ,क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल , लक्ष्मीनारायण तोतला , अनिल पिपलादिया (फौजी ) ,चंद्रेश सेन ,विनोद कुमार गोयल , संजय अग्रवाल , सुरेश सोनी , मदन भाई ,मनोज शर्मा , एवं कृष्णा नगर के रहवासी गण उपस्थित रहे जिसमे महिलाओ ने भी सहभागिता दर्ज करवाई , धरना स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

0 comments