गर्मी में पशु पक्षी को पानी पीने की व्यवस्था कराने में आगे आए सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद के भैया बहन
May 10, 202210/05/22नाहरगढ।ग्राम भारती मल्हारगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनो द्वारा पक्षी बचाओ अभियान के तहत भीषण गर्मी पड़ने को लेकर पशु पक्षी को भी पानी पीने की सख्त आवश्यकता पड़ती है। हम मनुष्य बोलकर पीने का पानी मांग लेते हैं। परंतु पशु पक्षी को प्यास लगने के बाद भी पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है इसी मुहिम को सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद के प्रधानाचार्य कुलदीप भाटी व आचार्य सुरेश पाटीदार द्वारा बच्चों को प्रेरित कर पशु पक्षी के लिए पीने की पानी व्यवस्था का मुहिम प्रारंभ किया गया।यह अभियान विद्यालय परिसर में बच्चों की सोच को धरातल पर उतारते हुए आचार्यों के द्वारा प्रेरित कर किया गया है। पात्र में पानी देख पक्षी और पशु पानी पीने के लिए आ रहे है । सरस्वती शिशु मंदिर बिल्लोद ,ग्राम भारती मल्हारगढ़ व विद्या भारती मालवा के सयुक्त तत्वावधान मे आयोजित है । यह जानकारी कुलदीप भाटी ने दी है ।

0 comments