कार्य में लापरवाही करने पर एक को हटाया

May 09, 2022

09-05-22 नीमच। नीमच जिले में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को चिन्हित बीमारियों पर  निशुल्क उपचार का मिल रहा लाभ  जिले में 541110 आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य है इसमें से 336523 कार्ड बन चुके हैं मध्य प्रदेश में जिले की स्थिति 13वे स्थान पर हैं जिले में जिला चिकित्सालय नीमच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा, सिविल हॉस्पिटल  जावद, सिविल हॉस्पिटल रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में भर्ती मरीजों को इन सभी हॉस्पिटल में आयुष्मान का लाभ मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटल में भी चयनित बीमारियों का का लाभ मिल रहा है जिसमें चौधरी नर्सिंग होम, गुप्ता नर्सिंग होम, गोमाबाई नेत्रालय, पुखरतन हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम,  ऐरन हॉस्पिटल को चिन्हित किया गया जिसमें जिले में स्थित है अजित सिंह जिला सम्यक द्वारा काम में लापरवाही समय पर काम नहीं करने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.एस बघेल ने अजित सिंह को आयुष्मान भारत योजना जिला समन्वयक के पद से  हटाया गया है। डॉ एस.एस बघेल ने बताया कि अजीत सिंह जिला समन्वयक काम में लापरवाही कर रहा है, समय पर काम नहीं करने को लेकर एक नोटिस जारी किया था और 22 अप्रेल से छुटी पर है और ना छुट्टी का कोई आवेदन है ना काम पर आया अजीत सिंह को हटाया गया।  1 तारीख से नया समन्वयक आने को बताया गया जो कि अभी तक नहीं आया गया जिससे मरीजों को योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।

You Might Also Like

0 comments